{"_id":"692c44d902e0555d2c0aeaab","slug":"bal-mela-in-bechad-ka-baag-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-165803-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बेचड़ का बाग स्कूल में बाल मेले बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बेचड़ का बाग स्कूल में बाल मेले बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
बेचड़ का बाग स्कूल में बाल मेले पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: स्कूल
स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पुंडीर ने विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्यों में भाग लेने, अपनी प्रतिभा को निखारने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांधे रखा। बच्चों की ओर से सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान, एकल गीत सहित बच्चों का ज्ञान वर्धन करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए मॉडल व प्रोजेक्ट आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस मौके पर एसएमसी प्रधान लेखराज अत्री, अर्जुन सिंह ठाकुर, हिम्मत सिंह अत्री सहित अन्य लोग, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
.....संवाद