{"_id":"6aafdb57b004081652032786","slug":"bal-bigaya-congress-in-saniyo-didag-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189407-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गणित ओलंपियाड़ में डीएवी राजगढ़ के आदित्य व अनन्या ठाकुर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गणित ओलंपियाड़ में डीएवी राजगढ़ के आदित्य व अनन्या ठाकुर विजेता
विज्ञापन
सनियो दीदग स्कूल में मुख्यातिथि के साथ बाल विज्ञान कांग्रेस के मेधावी विजेता विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिज्ञासा से खोज-खोज से नवाचार, नवाचार से बेहतर भविष्य.., के प्रेरक संदेश और सतत विकास हेतु विज्ञान एवं नवाचार के मुख्य विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में राजगढ़ शिक्षा खंड के 21 विद्यालयों के 155 विद्यार्थियों ने कनिष्ठ, वरिष्ठ एवं वरिष्ठ माध्यमिक वर्गों की विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी मझगांव के जुड़वां भाई, देवेश शर्मा एवं देवेश्वर शर्मा ने प्रथम, फागू स्कूल के चैतन्य एवं शिवानी ने द्वितीय और कोटला मांगण की वंशिका एवं आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला मांगण की वंशिका एवं आदित्य प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की सृष्टि एवं इशिता द्वितीय और छोगटाली की वंशिका एवं आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग के नितेश एवं आरुषि ने पहला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ की तपस्या एवं अदिति शर्मा ने दूसरा और डीएवी राजगढ़ के हर्ष कुमार एवं उत्सव कौशल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गणित ओलम्पियाड परीक्षा के कनिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के आदित्य कुमार प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली की समीक्षा चौहान द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी के रिधव गर्व तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ की अनन्या ठाकुर ने प्रथम, उच्च विद्यालय दून देरियां की कनिका ने द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट के सत्यम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक गणित प्रतिभा परीक्षा में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ के कार्तिक प्रथम, डीएवी स्कूल राजगढ़ के अंश चौहान द्वितीय रहे।
विज्ञान गतिविधि केंद्र के कनिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग के आयुष प्रथम, उच्च विद्यालय दून देरिया के शिवांश द्वितीय तथा राजगढ़ की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में उच्च विद्यालय दून देरियां की नव्या शर्मा ने प्रथम, सनियो दीदग की नव्या ने द्वितीय और छोगटाली की शिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ की मन्नत प्रथम, डीएवी राजगढ़ की जाह्नवी शर्मा द्वितीय और सनियो दीदग की शिवाशी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट की लक्ष्मी ठाकुर प्रथम, डीएवी राजगढ़ के मानिक कौशल द्वितीय और फागू के रौनक शर्मा तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी राजगढ़ की दर्शिका ठाकुर ने प्रथम, मंडियाघाट की हर्षिता शर्मा ने द्वितीय और राजगढ़ के अभिषेक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन सभी प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी एवं टीमें आगामी 16 और 17 अक्तूबर को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय नाहन में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राजगढ़ शिक्षा खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्याम सिंह, रणवीर ठाकुर, रमेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष कपिल मोहन, अमित व मनोज उपस्थित रहे। निर्णायकों की भूमिका प्रवीण शर्मा, सुमन राणा, रेखा भोटा, पूजा शर्मा, इशिता, दिनेश शर्मा, सुरेश ठाकुर और प्रदीप ठाकुर ने निभाई। सीएससी समन्वयक विजेश पाल पुंडीर मौजूद रहे।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिज्ञासा से खोज-खोज से नवाचार, नवाचार से बेहतर भविष्य.., के प्रेरक संदेश और सतत विकास हेतु विज्ञान एवं नवाचार के मुख्य विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में राजगढ़ शिक्षा खंड के 21 विद्यालयों के 155 विद्यार्थियों ने कनिष्ठ, वरिष्ठ एवं वरिष्ठ माध्यमिक वर्गों की विभिन्न वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी मझगांव के जुड़वां भाई, देवेश शर्मा एवं देवेश्वर शर्मा ने प्रथम, फागू स्कूल के चैतन्य एवं शिवानी ने द्वितीय और कोटला मांगण की वंशिका एवं आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला मांगण की वंशिका एवं आदित्य प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की सृष्टि एवं इशिता द्वितीय और छोगटाली की वंशिका एवं आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग के नितेश एवं आरुषि ने पहला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ की तपस्या एवं अदिति शर्मा ने दूसरा और डीएवी राजगढ़ के हर्ष कुमार एवं उत्सव कौशल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गणित ओलम्पियाड परीक्षा के कनिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के आदित्य कुमार प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली की समीक्षा चौहान द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बांगी के रिधव गर्व तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ की अनन्या ठाकुर ने प्रथम, उच्च विद्यालय दून देरियां की कनिका ने द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट के सत्यम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक गणित प्रतिभा परीक्षा में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ के कार्तिक प्रथम, डीएवी स्कूल राजगढ़ के अंश चौहान द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञान गतिविधि केंद्र के कनिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग के आयुष प्रथम, उच्च विद्यालय दून देरिया के शिवांश द्वितीय तथा राजगढ़ की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में उच्च विद्यालय दून देरियां की नव्या शर्मा ने प्रथम, सनियो दीदग की नव्या ने द्वितीय और छोगटाली की शिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ की मन्नत प्रथम, डीएवी राजगढ़ की जाह्नवी शर्मा द्वितीय और सनियो दीदग की शिवाशी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट की लक्ष्मी ठाकुर प्रथम, डीएवी राजगढ़ के मानिक कौशल द्वितीय और फागू के रौनक शर्मा तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी राजगढ़ की दर्शिका ठाकुर ने प्रथम, मंडियाघाट की हर्षिता शर्मा ने द्वितीय और राजगढ़ के अभिषेक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन सभी प्रतियोगिताओं के प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी एवं टीमें आगामी 16 और 17 अक्तूबर को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय नाहन में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राजगढ़ शिक्षा खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्याम सिंह, रणवीर ठाकुर, रमेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष कपिल मोहन, अमित व मनोज उपस्थित रहे। निर्णायकों की भूमिका प्रवीण शर्मा, सुमन राणा, रेखा भोटा, पूजा शर्मा, इशिता, दिनेश शर्मा, सुरेश ठाकुर और प्रदीप ठाकुर ने निभाई। सीएससी समन्वयक विजेश पाल पुंडीर मौजूद रहे।