फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bakahan bhadet road closed

Sirmour News: बकाहन-भनेत सड़क अब तक नहीं हुई बहाल

Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
bakahan bhadet road closed
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई बकाहन-भनेत सड़क। संवाद
बकाहन-भनेत सड़क अब तक नहीं हुई बहाल
विज्ञापन

तीन महीने पहले बंद हुई, सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप
सड़क बंद होने से चार पंचायतों के लोग हो रहे प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार की चार पंचायतों को आपस में जोड़ने वाली बकाहन-भनेत सड़क के बहाल न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई माह से ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप है। भारी बारिश के दौरान बकाहन में सड़क का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आने से ढह गया था। इसके बाद से ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इससे वाहन चालकों समेत इलाके के किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हुआ है कि इस सड़क से भरोग बनेड़ी, भनेत हल्दवाड़ी, छछेती, चांदनी और कटवाड़ी बागड़त सहित करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोग जुडे हुए हैं। इन लोगों को भी सड़क के बंद होने भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने व स्कूली बच्चों को स्कूल तक जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

महिला मंडल बकाहन की प्रधान कौशल्या शर्मा, विद्या देवी, तारा देवी, सत्या देवी, रामचंद्र, रविदत्त शर्मा, चंद्रमणी शर्मा, देवीदत्त व उमेश शर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बंद होने की समस्या को लेकर डीसी को भी ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन समस्या का समाधान तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप तोमर ने बताया कि फिलहाल क्षतिग्रस्त सड़क की फीलिंग आदि करके छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा। सड़क को भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। एक-दो दिन में छोटी गाड़ियों के लिए सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
---संवाद

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई बकाहन-भनेत सड़क। संवाद

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई बकाहन-भनेत सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed