Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bajiraow and mastani in renuka ji

Sirmour News: बाजीराव और मस्तानी के दीदार से गुलजार हुआ रेणुकाजी मिनी जू, पर्यटकों में उत्साह

Wed, 04 Nov 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
bajiraow and mastani in renuka ji
-एक दशक का इंतजार खत्म, विधायक विनय कुमार ने 1.67 करोड़ से बने आधुनिक बाड़े का किया लोकार्पण
विज्ञापन

32 लाख से रुपये तैयार वन्यजीव अस्पताल भी जनता को समर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी मिनी जू में करीब एक दशक बाद फिर से रौनक लौट आई है। मंगलवार को यहां लाए गए टाइगर के जोड़े बाजीराव और मस्तानी को उनके नए बाड़े में खुला छोड़ा गया। टाइगरों का दीदार करने के लिए पहुंचे पर्यटक और स्थानीय लोग काफी उत्साहित नजर आए। रेणुकाजी पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक नई सौगात बनकर सामने आई है।
रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को 1.67 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक टाइगर बाड़े का विधिवत लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने टाइगर के जोड़े को बाड़े में खुला छोड़ा। इस अवसर पर उन्होंने 32 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन्यजीव अस्पताल का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि रेणुकाजी में टाइगरों को लाना वन्य प्राणी विभाग और सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पिछले करीब एक दशक से यहां टाइगर लाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए सरकार और विभाग को लंबी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। आखिरकार अब इस प्रयास को सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टाइगरों के आने से रेणुकाजी में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश में टाइगर के पहले जोड़े को देखने का अवसर मिलने से पर्यटक रोमांचित होंगे। उन्होंने टाइगरों को रेणुकाजी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को बधाई दी।
इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ शाहनवाज अहमद भट्ट, डीएफओ रेणुका बीआर कंडेटा, एसडीएम नाहन राजीव संख्यान, आरएफओ राकेश कुमार, अनुज ठाकुर, सीईओ भारत सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

-रेणुकाजी में लाया गया टाइगर का जोड़ा प्रदेश का पहला और एकमात्र जोड़ा है। वन्य प्राणी विभाग को इन्हें यहां लाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। विभाग की ओर से दिल्ली, गुजरात सहित कई राज्यों से टाइगर लाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी राज्य अपने टाइगर देने के लिए तैयार नहीं हुआ। अंत में महाराष्ट्र सरकार ने जोड़ा भेजने पर सहमति जताई, जिसके बाद दोनों टाइगरों को रेणुकाजी शिफ्ट किया गया।
-प्रीति भंडारी, अरण्यपाल वन्य प्राणी विभाग शिमला--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed