फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   baal mela in mandiyaghaat school

Sirmour News: लोकनृत्य में राजगढ़ और प्रश्नोत्तरी में मंडियाघाट स्कूल ने जीती ट्राॅफी

Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
baal mela in mandiyaghaat school
सचित्र--
विज्ञापन

लोकनृत्य में राजगढ़ और प्रश्नोत्तरी में मंडियाघाट स्कूल ने जीती ट्राॅफी
मंडियाघाट पाठशाला में राजगढ़ कलस्टर स्तरीय बाल मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडियाघाट में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले में राजगढ़ क्लस्टर के एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके मुख्यातिथि सेवानिवृत्त शास्त्री तारा सिंह वर्मा रहे। इस दौरान हुई एकल गायन प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भनोग ने द्वितीय और मेजबान वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडियाघाट ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजगढ़ प्रथम, थनोगा द्वितीय व मंडियाघाट तृतीय स्थान पर रहा। टीएलएम प्रदर्शनी में धरोटी ने प्रथम, कोटला मांगन ने द्वितीय व मंडियाघाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दूनदेरिया पहले, मंडियाघाट द्वितीय व थनोगा स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
शतरंज प्रतियोगिता में राजगढ़ ने प्रथम, भूईरा ने द्वितीय और नेहरबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल मंडियाघाट प्रथम, राजगढ़ द्वितीय व कोटला मांगन तृतीय स्थान पर रहे। नाटक प्रतियोगिता में भूईरा प्रथम, राजगढ़ द्वितीय व कोटला मांगन तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य भाग सिंह ने बताया कि बाल मेले को सफल बनाने में राजगढ़ क्लस्टर के सभी स्कूलों का सहयोग सराहनीय रहा।
-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed