फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   awareness camp to panchayat

Sirmour News: ग्रामीणों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

Sat, 27 Sep 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 04:58 PM IST
सार

ददाहू में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों को आपदा के समय राहत व बचाव के उपाय सिखाए गए। इससे आपदा मित्रों की टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

विज्ञापन
awareness camp to panchayat

विस्तार

ददाहू (सिरमौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य ददाहू में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर में ददाहू विकास खंड की 17 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, प्रतिभागियों और स्वयंसेवियोंं को प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनी व दूसरों को जान बचाने के उपायों की जानकारी प्रदान की जा रही है। दूसरे दिन होमगार्ड व अग्निशमन विभाग के जवानों ने आग और आपदा की स्थिति में अपनी व दूसरों की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने भूस्खलन, बिजली गिरने, आग बाढ़, पहाड़ खिसकने, बादल फटने व भगदड़ आदि की स्थिति में किन उपायों से लोगों की सुरक्षा की जा सकती है, इसकी जानकारी प्रदान की। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कोऑर्डिनेटर अनीता ठाकुर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर युवाओं की टास्क फोर्स का गठन करके आपदा मित्र तैयार करना है जोकि आपदा के दौरान सबसे पहले पहुंचकर राहत व बचाव से लोगों की जान बचा सकें। शिविर का समापन 27 सितंबर को होगा। इस मौके अग्निशमन विभाग की ओर से रामदयाल शर्मा, मुकेश शर्मा, कंवर सिंह, होमगार्ड से सोमदत्त, सुरेश राणा, कुलदीप ठाकुर, देवीदत्त शर्मा, आपदा प्राधिकरण की ओर से आदर्श व श्रुति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed