{"_id":"675edb808725f028fb075cdd","slug":"awarded-to-the-top-meritorious-in-academic-and-sports-activities-nahan-news-c-177-1-nhn1002-138942-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल मेधावी नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल मेधावी नवाजे
विज्ञापन
भुंगरनी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला/पांवटा (सिरमौर)। इंडियन पब्लिक स्कूल भुंगरनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्य विजय कुमार और अरविंद बंसल कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती और भगवान गणेश की वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित शानदार फ्यूजन नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्लैप योर हैंड्स गीत पर मनमोहक प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। जूनियर केजी और सीनियर केजी के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरुकता विषयों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल में विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विभिन्न शैक्षिक और सामाजिक विषयों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, पर्यावरण, कला और संस्कृति से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।