{"_id":"6ab3beb7ea7bb2a4680fcd1e","slug":"avneet-kaur-win-sanskrit-geet-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1002-189706-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अखिल भारतीय संस्कृत गीत ऑनलाइन प्रतियोगिता में अवनीत कौर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अखिल भारतीय संस्कृत गीत ऑनलाइन प्रतियोगिता में अवनीत कौर प्रथम
विज्ञापन
अखिल भारतीय संस्कृतगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली भगाणी स्कूल की अवनीत कौर को
संस्कृत सप्ताह के तहत हुई प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगानी की दसवीं कक्षा की छात्रा अवनीत कौर ने अखिल भारतीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।
एक संस्कृत समाचारपत्र प्रकल्प की ओर से संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, अश्वनी कुमार शास्त्री, कुलदीप सिंह शास्त्री और समस्त स्टाफ ने अवनीत कौर और उसके अभिभावकों को बधाई दी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रा की सफलता उसकी मेहनत और संस्कृत शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगन और उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगानी की दसवीं कक्षा की छात्रा अवनीत कौर ने अखिल भारतीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।
एक संस्कृत समाचारपत्र प्रकल्प की ओर से संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, अश्वनी कुमार शास्त्री, कुलदीप सिंह शास्त्री और समस्त स्टाफ ने अवनीत कौर और उसके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रा की सफलता उसकी मेहनत और संस्कृत शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लगन और उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन