Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   athlete meet in pajota college

Sirmour News: चिराग और उपासना बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
athlete meet in pajota college
पझौता कॉलेज की वा​र्षिक एथलीट मीट के दौरान ​खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज
-पझौता कॉलेज में वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता की सत्र 2025-26 की वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन रोहड़ी गांव में किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक और गोला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के शारीरिक शिक्षा अध्यापक आदर्श कंवर तथा राजकीय उच्च विद्यालय डिब्बर के शारीरिक शिक्षा अध्यापक रविंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।

छात्र वर्ग में चिराग और छात्राओं में उपासना को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। 100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में कृष और छात्रा वर्ग में उपासना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में उपासना और छात्र वर्ग में अंकुश विजेता रहे। लंबी कूद में छात्रा वर्ग में उपासना और छात्र वर्ग में यतिन प्रथम रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में तृषा और छात्र वर्ग में चिराग ने पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक में छात्राओं में स्मृति और छात्रों में चिराग अव्वल रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में चिराग और छात्रा वर्ग में तृषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में छात्राओं में उपासना तथा छात्रों में यतिन ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, महाविद्यालय स्टाफ, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहड़ी और सहयोगी पीटीआई आदर्श कंवर और रविंद्र ठाकुर का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed