फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   atheleticsjudo and boxing trail will organised in luhnu bilaspur from 24 feburary

बिलासपुर के लुहणू में विभिन्न खेलों के ट्रायल 24 से

Sat, 19 Feb 2022 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 07:58 PM IST
विज्ञापन
atheleticsjudo and boxing trail will organised in luhnu bilaspur from 24  feburary
नाहन (सिरमौर)। सत्र 2022-23 के लिए खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर, राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर और ऊना में प्रवेश दिया जाएगा। एथलेटिक्स, जूडो और बॉक्सिंग के लिए ट्रायल 24 और 25 फरवरी, कबड्डी, हॉकी, हैंडबाल के लिए ट्रायल 25 फरवरी, वॉलीबाल और कुश्ती के लिए 26 फरवरी को कहलूर खेल परिसर लुहणू, बिलासपुर में लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सिरमौर मनुज शर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सुबह 9 बजे कहलूर खेल परिसर के मैदान में अपना पंजीकरण करवाना होगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों की आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 13 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 158 सेंटीमीटर, वजन 43 किलो और 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन

इसी तरह 15 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से टीए-डीए नहीं दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चयनित प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं। संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय, सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरी करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इनकी आयु सीमा भी 13 से 19 वर्ष के बीच अनिवार्य होगी, लेकिन वरीयता 13 से 15 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed