फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ashvin navratra mela in balasundri temple will begin from 26 september 2022said dc in meeting

त्रिलोकपुर आश्विन नवरात्र मेला 26 सितंबर से

Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ashvin navratra mela in balasundri temple will begin  from 26 september 2022said dc in meeting
त्रिलोकपुर में आयोजित होने वाले नवरात्र मेले के प्रबंधों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपाय - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के प्रसिद्ध मां बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेला 26 सितंबर से शुरू होगा जो 9 अक्तूबर तक चलेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन शनिवार को उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को पांच सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान अधिकारी आपसी तालमेल के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करेंगे। मेले में कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कालाअंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
.....
चयनित स्थलों पर ही होंगे भंडारे
मेले के दौरान केवल चयनित स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा और सभी तैयारियां 24 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास रजनेश कुमार सहित न्यास के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed