फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ashimta chauhan miss and ans sharma elected mister in gurukul peach velly public school rajgargh sirmaur

अस्मिता प्रकाश चौहान मिस और अंश शर्मा चुने मिस्टर गुरुकुल

Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ashimta chauhan miss and ans sharma elected mister in gurukul peach velly public school rajgargh sirmaur
गुरुकुल पीच वेली पब्लिक स्कूल राजगढ़ की विदाई पार्टी के दौरान चुने गए मिस व मिस्टर गुरूकुल। -संवा - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। गुरुकुल पीच वेली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल राजगढ़ में मंगलवार को दसवीं व जमा दो के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छात्रों ने भांगड़ा और नाटी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

जमा एक की छात्रा अस्मिता चौहान ने न सीखा मैंने जीना तेरे बिना.., गीत से सभी को भाव विभोर किया। छात्रों ने म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अस्मिता प्रकाश चौहान को मिस गुरुकुल और अंश शर्मा को मिस्टर गुरुकुल चुना गया। इनके अतिरिक्त सुयश ठाकुर को मिस्टर परफेक्ट, अनन्या शर्मा को मिस परफेक्ट, ओनम ठाकुर को ऑल राउंडर और दिव्या शर्मा को स्पोर्ट्स एंबेसडर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विदाई समारोह में स्कूल के चेयरमैन सतीश ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने सभी को पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में एक अच्छा नागरिक और समाज सेवक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed