फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ASHA workers should screen young children for pneumonia: Monisha

आशा कार्यकर्ता छोटे बच्चों की निमोनिया स्क्रीनिंग करें : मोनिषा

Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers should screen young children for pneumonia: Monisha
नाहन में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की मासकि बैठक में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल और खंड के अन्य स्वास्थ
स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी पोर्टल पर अपडेट करें प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन


बीएमओ ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, जिले में निमोनिया और दस्त पखवाड़ा 12 से

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 12 नवंबर से निमोनिया और दस्त पखवाड़ा शुरू होने जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दें कि वे निमोनिया के लिए सभी छोटे बच्चों की स्क्रीनिंग करें। 5 साल से छोटे सभी बच्चों को ओआरएस के पैकेट घर में देना सुनिश्चित करें।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने वीरवार को नाहन में आयोजित स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की मासिक समीक्षा बैठक में ये निर्देश जारी किए। इस अवसर पर खंड धगेड़ा के अंतर्गत चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिन कार्यक्रमों में कमी पाई गई, उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी जो भी कार्य पूरा करते हैं, उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करना अति आवश्यक है। बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही जियो टैगिंग अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ ने तंबाकू फ्री युवा अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों को तंबाकू फ्री घोषित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और निरीक्षण करने के चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक कृष्णा राठौर, खंड प्रोग्राम प्रबंधक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed