फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   anurag thakur will come in sirmaure in 13 august

सियासत गर्माने सिरमौर आएंगे अनुराग

Tue, 09 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 09 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर अपेक्षाकृत ठंडी माने जाने वाली सिरमौर की वादियों में सियासत गर्माने के लिए आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर का 13 अगस्त को सिरमौर दौरे का कार्यक्रम तय हुआ है। इस दौरान वह सिरमौर के विभिन्न इलाकों में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। जबकि कोलर में होने वाली तिरंगा यात्रा में वह मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उनका नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

अनुराग ठाकुर के नाहन दौरे को लेकर भाजपा ने जोरों-शोरों के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल ने विभिन्न स्तरों पर अपनी बैठकें संपन्न की है। बैठकों में निर्णय लिया गया है कि युवा मोर्चा नाहन मंडल एवं भाजपा नाहन मंडल लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर का नाहन पधारने पर जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत करेगा। अनुराग ठाकुर का नाहन विधानसभा क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम तय हुए हैं। उनके अनुसार 13 अगस्त को वह पांवटा साहिब पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के उपरांत 14 अगस्त को उनका पांवटा से माजरा जाने का कार्यक्रम है। माजरा स्थानीय भाजपा द्वारा उनके सम्मान में कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद वह माजरा से नाहन के लिए प्रस्थान करेंगे। कोलर में तिरंगा यात्रा शुरू होगी। बिंदल ने बताया कि अनुराग ठाकुर इसी दिन नाहन के एचडीएफसी हॉल में होने वाले कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed