{"_id":"6a8da0d48c2a00c4c7056192","slug":"anurag-aakanksha-and-nikhil-are-the-winners-in-the-essay-writing-competition-nahan-news-c-177-1-ssml1028-187045-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निबंध लेखन में अनुराग, आकांक्षा और निखिल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निबंध लेखन में अनुराग, आकांक्षा और निखिल विजेता
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में भौतिकी विभाग ने विज्ञान प्रसार क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। कार्यक्रम में जीव विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य प्रो. रीबा ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रकाश डाला।
भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संसार चंद ने भारत अंतरिक्ष में - नवाचार, सहयोग और वैश्विक अंतरिक्ष नेतृत्व की ओर विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। आर्यभट्ट उपग्रह से लेकर गगनयान और स्पाडेक्स मिशन तक भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा और खगोल विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन भारत के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अनुराग और आकांक्षा ने प्रथम, प्रियांश राणा और रितिक ने द्वितीय तथा निखिल और नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में निखिल प्रथम, प्रियांश राणा और अनुराग द्वितीय तथा रितिक और प्रज्ञा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कार्यक्रम में प्रो. आत्मा राम, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. मनीषा सिंह, प्रो. सतपाल सिंह, प्रो. रंजना चौहान, प्रो. यशपाल शर्मा, प्रो. रीना देवी और प्रो. रीना शर्मा समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।