{"_id":"693c0978d42701ba2604a646","slug":"annual-function-in-bagthan-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-166809-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुनगुन और दीपक को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुनगुन और दीपक को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन
बागथन स्कूल के वार्षिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
सचित्र--
बागथन स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागथन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें पंचायत प्रधान सरोज वाला ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि समाजसेवी यशपाल ठाकुर और एसएमसी प्रधान कपिल ठाकुर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें गुनगुन और दीपक को स्कूल का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। इसके अलावा खेल, शिक्षा व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर वेद प्रकाश, निशा देवी, सुरेश तोमर, अर्जुन सिंह, सीमा रानी, सुनीता धीमान, राजकुमारी, सोनिका अत्री, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, मीना देवी, दीपिका और सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद