फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function in arihant school

प्रदेश सरकार गुणात्मक और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करवाने के लिए प्रयासरत : हर्षवर्धन चौहान

Sat, 08 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
annual function in arihant school
अरिहंत स्कूल नाहन के वार्षिक पारितोषिक समारोह में बोले, उद्योगमंत्री, होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार देर शाम अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कार युक्त और व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया जाने वाला वार्षिक समारोह उसका दर्पण होता है, जहां उत्कृष्ट एवं मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का युग है जिसके लिए विद्यार्थी को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर नाहन के विधायक ने भी अपने विचार रखे। मां पद्मावती एजुकेशनल सोसायटी नाहन के अध्यक्ष अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने उद्योग मंत्री को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उद्योग मंत्री ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य देवेंद्र साहनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed