फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Anger rally taken out in protest against Kanhaiyalal's murder

कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anger rally taken out in protest against Kanhaiyalal's murder
पांवटा में उदयपुर घटना के विरोध में रैली निकालते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता। सं? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पांवटा में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद लघु सचिवालय के समीप जेहादी आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। विहिप सोलन के विभाग मंत्री दीपक भंडारी ने कहा कि यह घटना सभ्य समाज और मानवता की हत्या है।
विज्ञापन

उदयपुर में दिन दहाड़े टेलर कन्हैयालाल की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। हत्यारों ने दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या करके उसका वीडियो जारी कर दिया। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देकर देश की संप्रभुता को भी चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में गहलोत सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। इसके अलावा इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने, मृतक के परिजनों को पांच करोड़ की मुआवजा राशि प्रदान करने और कन्हैया के हत्यारों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की मांग की गई।

विहिप के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विभोर, जिला संयोजक किशोरीलाल, जिला सह मंत्री सुनील चौधरी व सुशील तोमर ने कहा कि इस घटना ने संपूर्ण राष्ट्र को झकझोर दिया है। थाने में भी शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने तुष्टीकरण के चलते किसी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed