फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ambla akadashi celebrated in kotdi vayas panchyat

Sirmour News: आंवला एकादशी पर स्नान और शिवलिंग का किया जलाभिषेक

Tue, 11 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ambla akadashi celebrated in kotdi vayas panchyat
महर्षि व्यास मंदिर कोटड़ीमें आंवला एकादशी कार्यक्रम केदौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम देखते मुख्य
आंवला एकादशी पर स्नान और शिवलिंग का किया जलाभिषेक
विज्ञापन

कोटड़ी ग्राम के महर्षि व्यास मंदिर में आंवला एकादशी पर मेला आयोजित
दो दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। कोटड़ी व्यास ग्राम पंचायत के अंतर्गत महर्षि वेद व्यास मंदिर में आंवला एकादशी पर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निदेशक नसीमा बेगम ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर कमेटी ने कार्यक्रम के दौरान निशुल्क चाय व पानी के स्टाल लगाए।

मंदिर कमेटी के सदस्य राजेश कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया की मंदिर कमेटी मंदिर के रखरखाव व मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयत्नशील हैं। यह मंदिर महर्षि वेदव्यास जी की तपस्या स्थल माना जाता है। महर्षि व्यास ने अपने शिष्यों के साथ यहां तपस्या की तथा इस मंदिर की नींव रखी। यहां पर एक पानी की बावड़ी है जिसमें आंवला एकादशी के दिन स्नान कर इस जल को मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है साथ ही आंवला वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है
विज्ञापन

महर्षि वेदव्यास मंदिर कमेटी ने मेले का आयोजन पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर मुख्यातिथि नसीमा बेगम ने अपने भाषण में सभी लोगों से आग्रह किया कि बच्चों में बढ़ते नशे को रोकथाम के लिए सभी आगे आएं। बच्चों को नशे से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे पुराने रीति रिवाज को अगली पीढ़ी तक ले जाने में सहायक होते हैं। दो दिवसीय मेले में दंगल का आयोजन किया जाता है जिसमें दूसरे राज्यों के पहलवान पहुंचते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, शहीद कमलकांत मेमोरियल स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा तथा मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनुराग गुप्ता व पुष्पा खंडूजा समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed