फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   amara ujala health abhiyan in nahan sirmaur district himachal

नौनिहालों के टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में उत्साह के साथ चिंता भी

Sun, 01 May 2022 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
amara ujala health abhiyan in nahan  sirmaur district himachal
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन (सिरमौर)। कोरोना से बचाव को लेकर शुरू हो रहे पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण अभियान को लेकर कुछ अभिभावकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। हर अभिभावक कोरोना से अपने बच्चों की सुरक्षा चाहते हैं। इसको लेकर कुछेक अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी जाहिर की।
विज्ञापन

अभिभावक चिंतित है कि टीका लगने के बाद इतनी छोटी आयु के बच्चों पर इसका प्रभाव क्या रहेगा। अधिकांश अभिभावकों ने टीका लगाने के लिए हामी भरी। चिंता जताने वाले अभिभावक भी टीकाकरण से सहमत हैं लेकिन मन में संशय भी बना हुआ है। पांच से 12 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों सहित लोगों ने टीकाकरण पर अपनी अलग-अलग राय दी है।
विज्ञापन

---
वैक्सीनेशन को लेकर थोड़ी चिंता : मीरा कश्यप
अभिभावक मीरा कश्यप ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान एक अच्छी पहली है, लेकिन वैक्सीनेशन को लेकर थोड़ी चिंता भी है क्योंकि छोटे बच्चे को टीका लगने के बाद इसका कैसा प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टीकारकण सभी के लिए जरूरी : देशराज
नेहर सवार पंचायत के उपप्रधान देशराज ने कहा कि टीकाकरण सभी के लिए जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति को टीका लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच से 12 वर्ष के बच्चों के लिए सरकार और विभाग की ओर से शुरू किया जा रहा टीकाकरण अभियान अच्छा कदम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को टीका लगाने की अपील की है।
---
टीकाकरण के परिणामों से चिंतित होने जरूरत नहीं : डॉ. सलोनी कौशल
नाहन की डॉ. सलोनी कौशल ने कहा कि छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए यदि वैक्सीन लगती है तो अच्छा निर्णय है। पहले भी बच्चों को वैक्सीन लगी है। इसलिए इसके परिणामों से चिंतित नहीं होना चाहिए। पहले कोई दुष्परिणाम भी सामने नहीं आया है।
--
बेटी को जरूर लगाउंगी टीका : पारूल जैन
पारूल जैन ने कहा कि छोटे बच्चों के टीकाकरण को लेकर थोड़ा चिंतित होना लाजमी है लेकिन वे अपनी बेटी को वैक्सीन जरूर लगवाएंगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दौरान सभी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए।

--
कोरोना से बचाव के लिए लगवाएंगे वैक्सीन : अमृता
अमृता ने कहा कि उन्होंने कोरोना की दोनों डोज लगाई है। ऐसे में अपने बच्चों को भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएंगे। हालांकि उसके परिणामों को लेकर चिंता जरूर है लेकिन वैक्सीन लगवानी भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed