{"_id":"6a9960d2e62b7b81170c80e0","slug":"allegation-decline-by-staff-nurse-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187918-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्टाफ नर्स बोली, मरीज या तीमारदार से नहीं की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्टाफ नर्स बोली, मरीज या तीमारदार से नहीं की बदसलूकी
विज्ञापन
कहा- पहले तीन-चार युवकों ने की बदतमीजी; घबराकर बंद करना पड़ा ड्यूटी रूम का दरवाजा
15-20 सेकंड का वीडियो बनाकर किया वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तीमारदार के साथ कथित बदसलूकी को लेकर चल रहे विवाद में अब संबंधित स्टाफ नर्स का पक्ष भी सामने आया है। नर्स ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने किसी मरीज या तीमारदार के साथ बदतमीजी नहीं की। उसका कहना है कि पहले तीन-चार युवकों ने उसके साथ करीब 15 से 20 मिनट तक बदसलूकी की, जिसके बाद वह डर के कारण ड्यूटी रूम में चली गईं और दरवाजा बंद कर लिया। स्टाफ नर्स ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे बुजुर्ग महिला मरीज की जांच की गई थी। उस समय मरीज के साथ एक महिला तीमारदार मौजूद थी। मरीज को चेक करने के बाद तीन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ बहस व कथित तौर पर बदसलूकी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी रूम में चली गई। करीब 15 मिनट बाद चौथा युवक वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा। इसी दौरान बहस हुई। नर्स ने बताया कि उसने घबराकर पुलिस को भी सूचना दी थी। उनका कहना है कि इसी दौरान 15 से 20 सेकंड का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जबकि इससे पहले उसके साथ हुई कथित बदसलूकी का कोई वीडियो सामने नहीं आया।