फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all political parties follow the aadarsh aachar sahinta-dc

Sirmour News: सिरमौर जिला में आज शाम को बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार

Wed, 29 May 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
all political parties follow the aadarsh aachar sahinta-dc
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा नाहन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संयुक्त
सिरमौर जिले में आज शाम को बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करे : सुमित खिमटा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने सिरमौर जिले के सभी राजनीतिक दलों से लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को मतदान होगा और मतों की गणना 4 जून को की जाएगी और 6 जून तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा बुधवार को नाहन में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थेे।
विज्ञापन


सुमित खिमटा ने कहा कि डिग्री कॉलेज नाहन में स्थापित किए गए स्ट्रांग रूमों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सील किया जाएगा। इस कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल संबंधित एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष अपने प्रतिनिधियों को भेजना सुनिश्चित बनाएं। इसी प्रकार मतगणना के लिए भी सभी दलों के प्रतिनिधि समय पर अपने प्रतिनिधियों की सूची संबंधित एसडीएम तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं ताकि समय पर इनके काउंटिंग पास बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 30 मई 2024 शाम को प्रचार समाप्त हो जाएगा और कोई भी राजनीतिक दल किसी भी रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।


तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद, भाजपा प्रतिनिधि संजय गोयल आप प्रतिनिधि विनोद कुमार, बहुजन समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed