{"_id":"665482ab1b920c24dc0f1e89","slug":"all-people-must-cast-their-vote-in-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-125215-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान : सुमित खिमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान : सुमित खिमटा
विज्ञापन
नाहन में मतदाता जारूगता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त सुमित खिमटा। संवाद
सचित्र--
सभी पात्र मतदाता एक जून को जरूर करें मतदान : सुमित खिमटा
उपायुक्त ने मतदाता जागरुकता एलईडी वाहन को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सिरमौर जिले के सभी पात्र मतदाताओं को एक जून को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में हम सबको अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
सुमित खिमटा ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से नाहन पहुंची मतदाता जागरुकता एलईडी वैन को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर यह उदगार व्यक्त किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके माध्यम से सभी मतदाताओं को मतदान करने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह एलईडी वाहन सिरमौर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगी। यह मतदाता जागरुकता वैन 27 मई और एक जून को नाहन क्षेत्र में, 28 मई को पांवटा साहिब, 29 मई को राजगढ़, 30 मई को संगड़ाह और 31 मई को शिलाई क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
-- -- संवाद