फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   All conditions fulfilled on tribal issue, I will meet Home Minister soon

जनजातीय मुद्दे पर सभी शर्तें पूरी, जल्द गृह मंत्री से मिलूंगा

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
All conditions fulfilled on tribal issue, I will meet Home Minister soon
शिलाई के कफोटा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरीपार को जनजातीय घोषित करने को लेकर सभी शर्तें पूरी कर ली हैं। इस बारे में एक बार फिर प्रतिनिधिमंडल के साथ गृहमंत्री से मिलूंगा। यह बात मुख्यमंत्री ने कही।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर के खुद गिरिपार मुद्दे की पैरवी करने से हाटी क्षेत्र के लोगों में उम्मीद की नई किरण जग गई है। कई दशकों से इस मुद्दे को केवल चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। राज्य सरकार से सभी शर्तों और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद केंद्र सरकार और संबंधित विभाग को भेजा गया है। इस मुद्दे को लेकर सीएम ने शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री और रजिस्ट्रार जनरल से मिलने की बात कही। गिरिपार क्षेत्र के संघर्षरत लोग इस बारे में महाखुमलियों से अपने हक की जंग को तेज करने का पहले ही ऐलान कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के इस मुद्दे पर गंभीर प्रयास से इस मुद्दे की जंग अभी नहीं तो फिर कभी नहीं की स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन

वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कफोटा में जनसभा में संबोधन के दौरान जैसे ही हाटी क्षेत्र मुद्दे की बात शुरू की, उसी वक्त नए जोश से लबरेज युवाओं और हाटी पदाधिकारियों के चेहरे पर चमक नजर आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाटी समुदाय का मुद्दा गंभीरता से उठाया जा रहा है। सभी शर्तों को पूरा कर दिया है। वे खुद इस मुद्दे को एक बार गृह मंत्री और रजिस्ट्रार जनरल से उठा चुके हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जौनसार बाबर को ये दर्जा दशकों पहले मिल चुका है। एक जैसी भौगोलिक, सामाजिक, खान-पान, रहन-सहन, रीति-रिवाजों के बावजूद गिरिपार क्षेत्र अब तक वंचित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अब शीघ्र ही इस मुद्दे को लेकर फिर से गृह मंत्री और आरजीआई से मिलेंगे। केंद्रीय हाटी समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री का कहना है कि सीएम जयराम ठाकुर प्रयासों और आश्वासन से नई उम्मीदें जगी हैं। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर हर वर्ग गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed