फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   agriculture

राजगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि से मटर-स्ट्राबेरी और फलों को भारी नुकसान

Tue, 05 May 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
agriculture
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के विभिन्न इलाकों में ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों और फलदार पौधों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की नकदी फसलों के साथ-साथ फलदार पौधे और फल भी तबाह हो गए हैं। इससे किसानों और बागवानों के चेहरे की मुस्कान गायब हो गई है।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों और बागवानों ने सरकार व संबंधित विभागों से नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उपमंडल में भारी ओलावृष्टि से ग्राम पंचायत भुईरा और दीदग में ओलावृष्टि होने से किसानों की मटर और स्ट्राबेरी की फसल तबाह हो गई। जबकि बागवानों के आड़ू, सेब, खुमानी, पलम, बादाम और नाशपाती आदि को भी भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

भुईरा पंचायत के पूर्व प्रधान जगत सिंह ठाकुर और इंद्रपाल ठाकुर ने बताया कि रविवार रात को हुई भारी ओलावृष्टि से भुईरा पंचायत के घनियाना, थाना, धार व दीदग पंचायत के दीदग गांव में फसलें तबाह हो गई। ओलावृष्टि इतनी अधिक थीं कि पौधों से फल ही नहीं झड़े, बल्कि पत्ते व टहनियों को भी नुकसान हुआ। पौधों के नीचे फलों और पतियों के ढेर लगे हैं। मटर की तैयार फसल व स्ट्राबेरी की फसलें भी नष्ट हो गई हैं। अपने खेतों और बागीचों में यह तबाही देखकर किसान व बागवान काफी मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और बागवानों का कहना है कि पहले कोरोना के चलते उन्हें फूलों की तैयार खेती को उखाड़ना पड़ा क्योंकि उसके कोई खरीदार नहीं थे। अब ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की कमर तोड़ दी है। लोगों ने सरकार से किसानों और बागवानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। सोमवार को ग्रामीणों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी और फील्ड स्टाफ ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया है। उधर, तहसीलदार विवेक नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed