फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   agitation by teachers

Sirmour News: कांप्लेक्स सिस्टम के खिलाफ धरने पर बैठे प्राथमिक शिक्षक

Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation by teachers
सचित्र--
विज्ञापन

जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक जारी रहेगा अनशन : शर्मा
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आज होगी मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कांप्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षा निदेशालय शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सिरमौर जिला के शिक्षकों ने भी अनशन पर बैठकर सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि कांप्लेक्स सिस्टम लागू होने के बाद जेबीटी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसके कारण लंबे समय से सेवा दे रहे कई शिक्षक पदोन्नति से वंचित हैं। इस व्यवस्था में कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका समाधान सरकार को जल्द करना चाहिए।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया कि केवल कांप्लेक्स सिस्टम ही नहीं, बल्कि शिक्षकों की लगभग दो दर्जन अन्य मांगें भी लंबे समय से सरकार के समक्ष रखी गई हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। इन्हीं मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को जिला कांगड़ा से प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 26 जुलाई को शिमला के चौड़ा मैदान में संपन्न हुई। इसके बाद से प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षक क्रमवार शिक्षा निदेशालय में पहुंचकर धरना और क्रमिक अनशन कर रहे हैं। उम्मीद है कि 5 अगस्त को शिक्षा विभाग के साथ होने वाली बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा होगी। संघ ने साफ किया कि यदि बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर के महासचिव चतर सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, महालेखाकार सुधीर ठाकुर शिक्षा खंड सुरला के महासचिव रामलाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed