फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Adult BCG vaccination workshop started from Dhageda section

Sirmour News: वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यशाला का धगेड़ा खंड से आगाज

Thu, 14 Dec 2023 10:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Adult BCG vaccination workshop started from Dhageda section
सचित्र
विज्ञापन

जनवरी माह से कैपेंन मोड पर शुरू होगा टीकाकरण, दिया प्रशिक्षण

नाहन में सीएमओ डा. अजय पाठक की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के धगेड़ा खंड की ओर से वीरवार को नाहन में वयस्क बीसीजी टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

इसकी अध्यक्षता सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने की। उन्होंने कहा कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण की ट्रेनिंग स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में सबसे पहले दी जा रही है। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए इस वैक्सीनेशन का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि ये काफी पुरानी वैक्सीन है, जो पहले सभी बच्चों को लगाई जाती थी। अब ये वयस्क लोगों को भी लगाई जाएगी।

बीएमओ डा. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में बीसीजी वैक्सीनेशन के लिए हेड काउंट सर्वे (घर-घर जाकर) जल्द शुरू किया जाएगा और पात्र वयस्कों की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्री-रजिस्ट्रेशन की जाएगी।
विज्ञापन


सीएचओ और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा इसकी माइक्रो प्लानिंग तैयार की जाएगी। जनवरी से वयस्क बीसीजी वैक्सीनेशन कैपेंन मोड पर शुरू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद संगल, जिला टीबी अधिकारी डा. वीना सांगल, जिला टीकाकरण पर्यवेक्षक धनवीर सिंह ने भी चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य शिक्षिका, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की टीम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और शहर में काम कर रहीं आशाओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन लोगों को पांच वर्ष के बीच में टीबी हुई हो, तीन साल के बीच टीबी रोगियों के संपर्क में रहे हों, अत्यंत दुबले पतले (जिनका बीएमआई 18 से कम), धूम्रपान करने वाले और मधुमेह रोग से पीडि़त और जिनकी आयु 60 वर्ष से कम हो ये सभी टीकाकरण के पात्र होंगे। घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता इन लोगों की मौखिक सहमति लेंगी।


इस मौके पर डा. रजत गर्ग, डा. निखिल गर्ग, डा. काम्या गुप्ता, डा. कृतिका शर्मा, डा. वसुधा शर्मा, डा. सुनील, डा. सौरव, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, कार्यक्रम प्रबंधक रोहित चौधरी समेत 50 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed