फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission will start in schools from today in sirmaur district

Sirmour News: छुट्टियों के बाद आज से लौटेगी स्कूलों की रौनक

Tue, 04 Apr 2023 05:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
admission will start in schools from today in sirmaur district
छुट्टियों के बाद आज से लौटेगी स्कूलों की रौनक, दाखिले शुरू
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन को कोरोना गाइडलाइन बरतने के निर्देश
सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनना होगा जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के स्कूलों में बुधवार से फिर से रौनक लौटेगी। वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद छुट्टियां काटकर बच्चे स्कूल लौटेंगे। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लिहाजा स्कूल प्रबंधन को कोरोना गाइडलाइन का पालने करने के निर्देश भी उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं।
जिले के ग्रीष्मकालीन स्कूल बुधवार को खुल जाएंगे।
छठी, सातवीं और नौवीं कक्षा में उत्तीर्ण बच्चे अगली कक्षाओं में नामांकित (इनरोल) होंगे। वहीं पहली, छठी, नौवीं और जमा एक कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू होगी। दाखिल प्रक्रिया पांच से 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद दस रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। बच्चों को स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जिले के स्कूल प्रमुखों को कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक ही प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं। बच्चों को मास्क के साथ, हैंड वाश और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। इसके अलावा बुखार, खांसी व कोरोना के लक्षणों वाले बच्चों को अस्पताल जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान दाखिला प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चों को कोविड गाइडलाइन के अनुसार की प्रवेश दिया जाएगा।

जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर कर्म चंद धीमान ने बताया कि सभी स्कूल प्रमुखों को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को स्कूलों में रखने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क पहनना, हाथ धोना व अन्य सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार से ही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
---चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed