फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission in schools

Sirmour News: सरकारी स्कूलों में धीमी गति से आगे बढ़ रही दाखिले की प्रक्रिया

Mon, 07 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
admission in schools
शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद
सचित्र-(कृप्या सभी सिंगल चित्रों को स्थान दें)
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में धीमी गति से आगे बढ़ रही दाखिले की प्रक्रिया
शिक्षकों ने लोगों से किया सुविधाओं का लाभ उठाने का आहृवान
16 अप्रैल से दाखिले की प्रक्रिया में तेजी आने की है संभावना
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नए शिक्षा सत्र के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया धीमी गति से आगे बढ़ रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कुछेक स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर स्कूलों में अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में कम ही बच्चे अभी दाखिले के लिए स्कूलों का रुख कर रहे हैं।
इसका कारण 12 से 15 अप्रैल तक पड़ने वाली चार सरकारी छुट्टियों को माना जा रहा है। इसके बाद दाखिले की प्रक्रिया में तेजी आने की पूरी उम्मीद है। पिछले साल भी शुरुआती दिनों में दाखिले की प्रक्रिया यूं ही धीमी थी, 15 अप्रैल के बाद ही इसमें तेजी आई थी।
विज्ञापन

समय सुबह 11:40 बजे..। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन का भवन। स्कूल का मुख्य गेट बंद है। छोटे गेट से एक साथ दो बच्चे अपनी मां के साथ बाहर निकलते दिखाई दिए। भीतर जाने पर कुछ बच्चे अपने अभिभावकों के साथ अलग-अलग जगहों पर खड़े हैं। स्कूल परिसर के एक कोने में शिक्षक दाखिले को लेकर डेस्क लगाकर बैठे हैं जहां पर दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है। हालांकि बच्चों की संख्या न के बराबर है। बावजूद इसके शिक्षक अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं। इस बार बच्चों के दाखिले के लिए स्कूल प्रशासन ने विशेष तौर पर प्रोस्पेक्टस की सुविधा प्रदान की। इसमें स्कूल स्टाफ और यहां मिलने वाली सुविधाओं को भी दर्शाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----बाक्स
सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान
1. शिक्षक पूनम कुमारी ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की है, वार्षिक परिणामों में भी इसका असर दिख रहा है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।

2. शिक्षक निकिता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकार ने हर तरह की सुविधाएं बच्चों को दी है, सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।
3. शिक्षक रजनी कश्यप ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नाममात्र के पैसों में बेहतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं।
4. शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित अध्यापक और दूसरी सभी तरह की सुविधाएं हैं। अभिभावकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। --संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed