फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission in ignou till 17 august

इग्नू में 17 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क प्रवेश

Sun, 17 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 17 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2016 सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क और 31 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ जारी रहेगी।
इग्नू समन्वयक पांवटा कॉलेज केंद्र प्रो. नलिन कुमार रमौल व सहायक समन्वयक प्रो. अमिता जोशी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी को 31 अगस्त तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश मिलेगा। जुलाई 2016 सत्र के प्रथम वर्ष में 250 नए पंजीकरण और द्वितीय व तृतीय वर्ष को 148 पुन: पंजीकरण हुए हैं। केंद्र में शिक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में रूसा के तहत मेरिट आधार पर दाखिले से वंचित विद्यार्थी इग्नू के माध्यम से अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकते हैं। विशेषकर बीएससी तथा बीकॉम में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए अपने सपने साकार करने का यह एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू पांवटा केंद्र में वर्तमान में स्नातक डिग्री हेतु बीए, बीएससी, बीकॉम तथा बीटीएस (बैचलर ऑफ़ टूरिज्म स्टडीज) कार्यक्रम उपलब्ध हैं।

इन विषयों में भी डिप्लोमा और प्रमाण पत्र
-पांवटा इग्नू केंद्र में ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण और विकास, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, खाद्य और पोषण, पर्यावरण अध्ययन, मानवाधिकार तथा उपभोक्ता संरक्षण इत्यादि में डिप्लोमा व प्रमाणपत्र कार्यक्रम उपलब्ध हैं। इन कार्यक्रमों में कोई आयु सीमा लागू नहीं है। अनुसूचित जाति / जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं शुल्क प्रतिपूर्ति के भी पात्र हैं। प्रवेश शुल्क में ही अध्ययन सामग्री विवि प्रदान करवाता है।

.........
एमए इन जेंडर एंड डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू
-जुलाई 2016 सत्र से इग्नू अध्ययन केंद्र, पांवटा साहिब में एमए इन जेंडर एंड डेवलपमेंट स्ट्डीज कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गया है। यदि किसी विद्यार्थी का स्नातक डिग्री का परिणाम किसी कारणवश रुका हुआ है तो ऐसे विद्यार्थी भी प्रोविजनल प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed