{"_id":"69cd170610e1f2939109e769","slug":"admission-begin-in-schools-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175388-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्कूलों में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया, पहले दिन कम बच्चों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्कूलों में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया, पहले दिन कम बच्चों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
ददाहू स्कूल में बाल वाटिका में अपने बच्चे को प्रवेश दिलवाता अविभावक। संवाद
सचित्र--
स्कूलों में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया, पहले दिन कम बच्चों ने लिया प्रवेश
-ददाहू में सीबीएसई की कक्षाओं में पहले दिन 16 बच्चों ने लिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर जिले के सभी स्कूलों में बुधवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि पहले दिन बहुत ही कम बच्चों ने कक्षाओं में प्रवेश लिया। ददाहू की पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सीबीएसई की कक्षाओं में प्रवेश को लेकर पहले दिन 16 अभिभावकों ने ही विद्यालय आकर अपने बच्चों को प्रवेश दिलाया। पहले दिन बाल वाटिका (नर्सरी) में पांच, पहली से पांचवीं में छह और छठी कक्षा में पांच बच्चों ने प्रवेश लिया।
सनद् रहे कि इस सत्र से सीबीएसई की कक्षाएं शुरू होंगी या नहीं, इसे लेकर अभिभावकों में अभी भी असमंजस बना हुआ है। हालांकि स्कूल ने यहां दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिला पहले आओ, पहले पाओ.., के आधार पर ही दिया जा रहा है। फिलहाल प्रत्येक कक्षा में 40 सीटें ही निर्धारित की गई हैं। ददाहू स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपराम शर्मा ने बताया कि स्कूल को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिल गई है। पहले दिन 16 विद्यार्थियों ने प्रवेश ग्रहण किया है।
-- -संवाद