फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission begin in iti ponta

Sirmour News: सरकारी आईटीआई शमशेरपुर पांवटा साहिब में स्पॉट प्रवेश शुरू

Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
admission begin in iti ponta
-8 से 14 अगस्त तक रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश का अवसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सरकारी एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत सरकारी आईटीआई पांवटा साहिब में भी 8 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश प्रक्रिया चलाई जाएगी।

विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों की खाली सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए तथा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी 8 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन प्रवेश द्वार पर पंजीकरण कराकर शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके पश्चात पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक अभिलेखों के साथ 11 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे तक संबंधित आईटीआई संस्थान में जमा करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अगस्त 2026 को संस्थान स्तर पर योग्यता सूची तैयार की जाएगी। तत्पश्चात 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक रिक्त सीटों पर परामर्श प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

परामर्श के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी प्रतिलिपियां तथा पहचान पत्र के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को परामर्श के दौरान सीट आवंटित होगी, उन्हें उसी समय निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी शुल्क जमा नहीं करता है तो उसकी सीट निरस्त कर अगले पात्र अभ्यर्थी को दे दी जाएगी।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed