{"_id":"62a22ed78adc94418b0141ea","slug":"accused-of-rape-case-under-in-14-days-judicialycustedy-nahan-news-sml411625985","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुराचार के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। 30 वर्षीय एक प्रवासी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नाहन की अदालत ने 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में पुलिस ने वीरवार को आरोपी मंजीत सिंह निवासी मोरथला, तहसील थानेशर, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बता दें कि पीड़िता ने पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। दो माह पहले आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने साथ कालाअंब ले आया था जहां पर वे दोनों एक किराये के मकान में रह रहे थे।
आरोपी पीड़िता से जबरन पैसे की मांग भी करता था। पुलिस के अनुसार जब पीड़िता ने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो वह उसे अकेले छोड़कर भाग गया और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
........