फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident, one killed

सीआईएसएफ जवान की मौत से कोठी गांव में पसरा मातम

Sat, 27 Feb 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 27 Feb 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
accident, one killed

 कोठी गांव निवासी सीआईएसएफ जवान नितीश अपनी छुट्टी का मात्र एक दिन ही बिता पाया था कि शुक्रवार को मौत ने उसे गले लगा दिया। सड़क हादसे में जवान की दर्दनाक मौत हो गई। सीआईएसएफ छत्तीसगढ़ में तैनात जवान नितीश 26 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने गांव कोठी पहुंचा था। नितीश अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। वह घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर थे कि अपने घर के ठीक ऊपर बने एक तीखे मोड़ पर एक पिकअप ने नितीश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। नितीश को सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आ गई। बाद में पीजीआई ले जाते समय जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन



नितीश की इस असामयिक मौत ने घर वालों को जैसे तोड़ कर रख दिया है। नितीश के पिता विनोद कुमार तथा माता पार्वती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई दीपक कुमार व नीरज गमगीन हैं। परिजनों के साथ उक्त दोनों भाइयों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नितीश के मौत की खबर सुनते ही कोठी गांव में शोक है। शनिवार को जवान का पैतृक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें कोठी गांव व आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर हादसे पर पच्छाद विधायक सुरेश कश्यप ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed