{"_id":"5fadf049a1a7123aaa54c482cbfc7cff","slug":"accident-hindi-news-489","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने स्कूली छात्र को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने स्कूली छात्र को किया घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र नाहन के तहत नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर मंगलवार सुबह हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। नाहन निवासी 13 वर्षीय अर्पित चौधरी को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया। लहूलुहान हालत में अर्पित अचेत अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे एक कार में सवार लोगों ने उसे नाहन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद जब परिजनों को पता चला तो वह नाहन अस्पताल पहुंचे। नाहन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनय गुप्ता ने टीम के साथ अर्पित का उपचार शुरू किया। फिलहाल वह नाहन अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
एसएचओ सदर तिलक राज शांडिल्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।