{"_id":"6a75e494ebf362046d0ee7b3","slug":"abvp-signature-abhiyaan-in-sanskrit-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185537-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संस्कूत कॉलेज में मांगों को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संस्कूत कॉलेज में मांगों को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज नाहन में मांगों को लेकर हस्ताक्षरअभियान चलाते एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थी। संवाद
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने शुक्रवार को विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं एवं मांगों के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों के हस्ताक्षर करवाए गए।
इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा, इकाई सोशल मीडिया प्रमुख शिवम शर्मा ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से 25 से 30 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 15 से 18 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने की भी मांग की।-- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने शुक्रवार को विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं एवं मांगों के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों के हस्ताक्षर करवाए गए।
इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा, इकाई सोशल मीडिया प्रमुख शिवम शर्मा ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से 25 से 30 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 15 से 18 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। इसके अलावा छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने की भी मांग की।
विज्ञापन