{"_id":"6875047ffa46ce4fbe0e9902","slug":"abvp-rahat-losh-abhiyaan-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-154795-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावितों की सहायता को राहत कोष अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावितों की सहायता को राहत कोष अभियान चलाया
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों के लिए राहत राशि एकत्रित करते एबीवीपीपांवटा साहिब कॉलेज इकाई सदस्य: संवाद
प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावितों की सहायता के लिए चलाया राहत कोष अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेशभर में चलाया अभियान : शिवानी चौहान
पांवटा साहिब कॉलेज इकाई ने सोमवार को कैंपस और कक्षाओं में चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रदेश में आई त्रासदी से प्रभावितों की सहायता के लिए राहत कोष अभियान शुरू किया है। पांवटा कॉलेज इकाई ने सोमवार को कैंपस और कक्षाओं में अभियान चलाया। इसमें शिक्षकों व छात्रों
के साथ स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग मिल रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई की मंत्री शिवानी चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक राहत कोष अभियान शुरू किया गया है। एबीवीपी का अभियान पूरे हिमाचल प्रदेश में निरंतर चल रहा है। सोमवार को पांवटा इकाई की ओर से यह अभियान महाविद्यालय परिसर में चलाया गया। अभियान में परिषद के कार्यकर्ताओं ने जन जागरुकता फैलाते हुए राहत सामग्री और आर्थिक सहायता एकत्र की हैैै। यह सहयोग राशि व सामग्री त्रासदी से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भेजी जाएगी।
इकाई मंत्री शिवानी चौहान, पांवटा इकाई के प्रधान वंश भंडारी, अनिकेत भंडारी, यशिका व मनीष समेत छात्र सदस्यों ने बताया कि परिषद का उद्देश्य सदैव समाज और राष्ट्र की सेवा करना रहा है। हर आपदा और त्रासदी में इस प्रकार के अभियानों के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर अभाविप के अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कैंपस और कक्षाओं में अभियान चलाया।
विज्ञापन
संवाद
...