{"_id":"693821e17aba6c3b31071461","slug":"abvp-program-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-166572-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित और जागरूक युवा बने सामाजिक समरसता के संवाहक : शिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित और जागरूक युवा बने सामाजिक समरसता के संवाहक : शिवानी
विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यक्रम के दौरान संबोधित करती प्रांत राष्ट्रीयकला मंच संयोजिका शिवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी पांवटा साहिब इकाई की सामाजिक समरसता दिवस पर संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई के माध्यम से सामाजिक समरसता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज में समानता, सौहार्द, भाईचारे और समरसता की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रांत राष्ट्रीय कला मंच की संयोजिका शिवानी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी वर्गों के लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और भाईचारे की भावना रखें। उन्होंने युवाओं को सामाजिक समरसता के संवाहक बनने का आह्वान भी किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के इकाई अध्यक्ष मनीष समटा ने सामाजिक समरसता दिवस पर कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन और विचारों से हमें सामाजिक समरसता और समानता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी ने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ लड़ाई लड़ी और संविधान में समानता और न्याय के मूल्यों को स्थापित किया।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आंबेडकर जी के विचारों को अपने जीवन में उतारें और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता दिवस हमें समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है
इस दौरान एबीवीपी पांवटा साहिब कॉलेज इकाई अध्यक्ष मनीष समटा, इकाई उपाध्यक्ष पारस ठाकुर सहित समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।