{"_id":"69a1e042bb74a2a59d08db65","slug":"abvp-pradarshan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-172955-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एबीवीपी ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एबीवीपी ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल विद्यार्थी परिषद सिरमौर ने शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर नाहन में प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मनीष ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है। सरकार शिक्षा का निजीकरण करने पर तुली है। रोनहाट महाविद्यालय को बंद करने की साजिश रची जा रही है, विद्यार्थी परिषद इसे किसी भी सूरत में बंद नहीं होने देगी। उन्होंने सरकार से मांग कि छात्र संघ के चुनावों को फिर से बहाल किया जाए और प्रदेश विश्वविद्यालय के द्वारा जारी होने वाले परीक्षा परिणामों में जो अनियमितताएं बरती जा रही हैं, उसमें सुधार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
-- -संवाद