{"_id":"67bdd173bf2b0ae21e0ec83d","slug":"abvp-pradarshan-in-ponta-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-144334-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का विरोध
विज्ञापन
पांवटा कॉलेज के छात्र इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का विरोध करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का विरोध
विरोध में जमकर नारेाबाजी, विरोध स्वरूप प्राचार्य कार्यालय में ताला जड़ा
बाद में पांवटा पुलिस टीम बुला कर मामला शांत कर ताला खुलवाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाविद्यालय में
विद्यार्थियों ने इंडोर स्टेडियम का विरोध किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राचार्य
कक्ष में ताला लगाने के बाद जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में कॉलेज
प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद मामला शांत हुआ व कार्यालय का
ताला खुलवाया गया।
पांवटा साहिब महाविद्यालय में मंगलवार को जमकर नारेबाजी हुई। संयुक्त रूप से
धरना प्रदर्शन करने वाले छात्र नेता प्रांजल तोमर, वंश भारद्वाज, प्रियांशू व अन्य
विद्यार्थियों का कहना है कि पूर्व प्राचार्य ने स्टूडेंट सेंटर के लिए रुसा के तहत
बजट प्रावधान करवाया था लेकिन कॉलेज की इस योजना के बजट को
खेल मैदान में बैडमिंटन के इंडोर स्टेडियम तैयार करने पर खर्च किया जाने
का प्रयास किया जा रहा है जिससे खेल मैदान भी खराब होगा। इसके खिलाफ
कॉलेज की सभी छात्र संघ इकाइयों एबीवीपी और एनएसयूआई सहित सभी छात्र एकजुट होकर प्राचार्य के इस फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं।
आरोप है कि एक प्रोफेसर के बच्चे को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। छात्र संघ नेताओं ने बताया कि कॉलेज कैंटीन के लिए दशकों की मांग के बाद रूसा के तहत बजट मंजूर हुआ है। यह पैसा कॉलेज को मिल चुका है। मगर इससे कैंटिन या स्टूडेंट सेंटर निर्माण में नहीं लगाया जा रहा है। इस राशि को कन्वर्ट कर गुपचुप इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाने में लगाने की योजना बनाई जा रही है जिसके चलते विरोध किया गया।
मंगलवार को प्राचार्य कार्यालय में ताला जड़ कर विरोध जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। छात्र संघों ने कहा है कि मनमानी नहीं रुकी तो मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे व कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। उधर, हंगामा होते देखा पुलिस ने हस्तक्षेप किया और छात्रों को मना कर प्राचार्य के कार्यालय का ताला खुलवाया गया।
पांवटा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने छात्रों के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि छात्र निराधार आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
संवाद