फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp oppose the state govt. decision of bus fare

बस किराया वृद्धि के फैसले को अविलंब वापस ले सरकार : एबीवीपी

Tue, 08 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp oppose the state govt. decision of bus fare
बस किराया वृद्धि के फैसले को अविलंब वापस ले सरकार : एबीवीपी
विज्ञापन


किराया बढ़ोतरी से छात्र समुदाय सबसे ज्यादा प्रभावित : वंश भंडारी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पांवटा साहिब इकाई ने जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में न्यूनतम बस किराये में वृद्धि की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई ने सरकार के इस फैसले पर कड़ा एतराज जताया है। इससे सबसे अधिक प्रभावित छात्र समुदाय हो रहा है। एबीवीपी पांवटा इकाई अध्यक्ष वंश भंडारी ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि फैसला वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंंगे।
पांवटा कॉलेज इकाई अध्यक्ष वंश भंडारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का यह कदम पूरी तरह से छात्र विरोधी फैसला है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में छात्र-छात्राएं रोजाना स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहते हैं। अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से मध्यम या निम्न वर्ग से आते हैं जिनके लिए पहले से ही शिक्षा की लागत वहन करना कठिन है। ऐसे में बस किराये में की गई यह वृद्धि उनके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन

एबीवीपी छात्र नेताओं का कहना है कि जब सरकार एक तरफ तो सर्व शिक्षा अभियान और शिक्षा सबके लिए जैसी नीतियों की बात करती है। वहीं, दूसरी तरफ इस तरह के फैसलों से छात्रों को शिक्षा से दूर धकेलने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंश भंडारी ने कहा कि सरकार को इस बात का अंदाजा नहीं है कि एक छात्र को महीने में कितनी बार बस यात्रा करनी पड़ती है। स्कूल-कॉलेज के अलावा कोचिंग, लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आदि के लिए छात्र बसों से जाते हैं। ऐसे में हर दिन की बढ़ी हुई लागत लंबे समय में शिक्षा को और महंगा बना देती है।

एबीवीपी ने मांग की है कि राज्य सरकार तुरंत बस किराया वृद्धि को वापस ले और छात्रों के लिए विशेष रियायत या पास व्यवस्था को और सुलभ तथा प्रभावी बनाए। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस छात्र विरोधी निर्णय को वापस नहीं लिया तो प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन होगा।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed