फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp hunger strike in nahan

Sirmour News: फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनावों बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर उतरे छात्र

Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
abvp hunger strike in nahan
नाहन कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के विद्यार्थी। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन


फीस वृद्धि और छात्र संघ चुनावों बहाली को लेकर भूख हड़ताल पर उतरे छात्र

एबीवीपी से जुड़े विद्यार्थियों ने शुरू की 24 घंटे की भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई ने हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़ी प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर बुधवार को भूख हड़ताल शुरू की। इसके माध्यम से अभाविप कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित में तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
अभाविप ने प्रदेश में विद्यार्थियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में की गई 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि विद्यार्थी वर्ग के हित में नहीं है। फीस वृद्धि के कारण विशेष रूप से सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और शिक्षा को लगातार महंगा करना विद्यार्थियों के हितों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अभाविप नाहन इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि करना विद्यार्थी हितों के साथ न्याय नहीं है। प्रदेश के हजारों विद्यार्थी सामान्य एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं। पहले से ही शिक्षा, आवास और अन्य आवश्यक खर्चों का बोझ विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर है, ऐसे में फीस वृद्धि कर उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालना उचित नहीं है। अभाविप इस निर्णय का स्पष्ट रूप से विरोध करती है और मांग करती है कि फीस वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए और छात्र चुनाव बहाल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो परिषद आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमन शर्मा समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed