{"_id":"672b798d51eeffa901064592","slug":"aara-machine-burnt-in-sangdah-nahan-news-c-177-1-ssml1028-136096-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आरा मशीन शालिका में आग लगने से सारा सामान स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आरा मशीन शालिका में आग लगने से सारा सामान स्वाहा
विज्ञापन
हरिपुरधार बाजार में आशा मशीन शालिका में भयंकर तरीके से भड़की आग। संवाद
आरा मशीन शालिका में आग लगने से सारा सामान राख
हरिपुरधार बाजार में पेश आई घटना, लाखों का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के हरिपुरधार बाजार में मंगलवार रात को आरा मशीन शालिका में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की सूचना है।
आरा मशीन मलिक बलवीर ठाकुर ने बताया कि आग लगने से उनकी स्मॉल स्केल इंडस्ट्री में रखी खराद मशीन, रूई पिंजा, आटा चक्की, इंडस्ट्री को चलाने वाली मोटर के साथ अन्य सारा सामान नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि खराद मशीन के साथ फर्नीचर बनाने का सामान भी जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि आग की सूचना उनके इंडस्ट्री के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें दी लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। लोगों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी जिसे बुझाना नामुमकिन हो गया था। बता दें कि संगड़ाह या आसपास कोई अग्निशमन केंद्र होता तो आग को समय रहते बुझाया जा सकता था।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार संतोष नेगी ने आग लगने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विलेज रेवेन्यू अधिकारी को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।
-- -संवाद