{"_id":"67c06ab03e678b31050e1431","slug":"a-person-died-after-falling-from-a-cliff-into-the-giri-river-nahan-news-c-177-1-ssml1028-144491-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ढांक से गिरि नदी में गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ढांक से गिरि नदी में गिरकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
यशवंतनगर के पास हादसा, काम करने के बाद शाम को लौट रहा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-सोलन मार्ग में यशवंतनगर के पास बुधवार रात्रि को एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत् हो गई। इसके बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
भूपेंद्र सिंह (52) निवासी करगाणू यशवंतनगर में दुकान में काम करने के बाद घर लौट रहा था। यशवंतनगर (गिरिपुल) के पास शराब ठेका से थोड़ा आगे वह सड़क के किनारे फिसल गया। इससे वह ढांक से गिरि नदी में जा गिरा। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भूपेंद्र सिंह के शव को वीरवार सुबह लोगों ने गिरिनदी में पानी में तैरता देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद करके छानबीन शुरू कर दी है। शव का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।