{"_id":"606f439a8ebc3ec4be1be7b5","slug":"a-memorial-will-be-built-in-memory-of-the-martyrs-at-sarahan-nahan-news-sml366859720","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक के लिए सांसद की ओर से पांच लाख देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक के लिए सांसद की ओर से पांच लाख देने की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों की याद में सराहा में शहीद स्मारक का निर्माण होगा। भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन पच्छाद और भूतपूर्व सैनिक एकता मंच की संयुक्त बैठक में इस बाबत चर्चा की गई।
बैठक में दोनों सगठनों ने सराहां में शहीद स्मारक निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में मौजूद विधायक रीना कश्यप ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए शहीद स्मारक निर्माण के लिए सांसद निधि से आर्थिक सहयोग दिलाने की बात कही। उन्होंने सांसद की गैरमौजूदगी में पूर्व सैनिक एवं सांसद सुरेश कश्यप की निधि से सराहां में शहीद स्मारक बनाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा विधायक ने सैनिक विश्राम गृह में दो कमरों के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। विधायक ने अपनी निधि से 15 हजार रुपये भी देने की बात कही।
बैठक के दौरान सराहां पंचायत के उपप्रधान गोसाई उर्फ विक्की ने शहीद स्मारक के लिए अपनी ओर से 21000 का सहयोग करने की घोषणा की। उन्होंने शहीद स्मारक बनने पर अतिरिक्त राशि खर्च होने की सूरत में उसे वहन करने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर पच्छाद उपमंडल के एसडीएम सेवानिवृत्त मेजर डॉ शशांक गुप्ता ने सैनिकों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने स्मारक निर्माण में हरसंभव सहयोग का आश्वास भी दिया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक बल संगठन के संयोजक संजय राजन, अर्ध सैनिक बल के जिला अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, जिला सचिव प्रीत पाल ठाकुर, सुलक्षण गौतम, भूतपूर्व सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष मदन ठाकुर, सचिव नरदेव सिंह, लालचंद सिंह, दयाराम, तारा दत्त, लेखराज व हितेंद्र ठाकुर सहित भारी संख्या में उपमंडल के भूतपूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।