{"_id":"6a9c1b90c8997805f409ce15","slug":"a-full-account-of-income-and-expenditure-will-have-to-be-submitted-for-the-vaman-dwadashi-fair-this-time-nahan-news-c-177-1-nhn1002-188111-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वामन द्वादशी मेले में इस बार आय-व्यय का देना होगा पूरा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वामन द्वादशी मेले में इस बार आय-व्यय का देना होगा पूरा ब्योरा
विज्ञापन
23 से 25 सितंबर तक होगा आयोजन
सराहां में वामन द्वादशी मेले को भव्य बनाने की तैयारी,
शोभायात्रा, कुश्ती और सांस्कृतिक संध्याओं के साथ होगा नौकाविहार
उपसमितियां गठित, तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय उभरते कलाकारों को भी मिलेगा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां में 23 से 25 सितंबर तक होने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने मेले के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। मेले की अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए उपसमितियों का गठन किया गया। प्रत्येक समिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। समितियों के कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया।
बैठक में सांस्कृतिक संध्याओं, खेलकूद प्रतियोगिताओं, पुरुष और महिला कुश्ती, प्लाट आवंटन, झूले, सजावट और ऐतिहासिक शिरगुल तालाब में नौकाविहार समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया कि तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में क्षेत्र और प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों के कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा। जिला सिरमौर के उभरते कलाकारों को भी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।
मेले के दौरान वामन भगवान, शिरगुल महाराज और भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा पूरे बाजार से होकर गुजरेगी। ऐतिहासिक शिरगुल तालाब को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और अलग-अलग देवी-देवताओं की पालकियों का नौकाविहार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में 24 सितंबर को पुरुष वर्ग का दंगल होगा। 25 सितंबर को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। इसी दिन महिला वर्ग का दंगल भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, दयाल प्यारी, नीलम शर्मा समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मेले की आय-व्यय में पारदर्शिता पर जोर
बैठक में एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने राम मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे, वामन भगवान और शिरगुल महाराज की पालकियों से जुड़े चढ़ावे तथा मेले के दौरान मंदिर में होने वाली आय का ब्योरा मांगा। उन्होंने सनातन धर्म कमेटी से सनातन धर्म हॉल और दुकानों से संबंधित आय-व्यय का विवरण मेला कमेटी को उपलब्ध करवाने को कहा।
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से शोभायात्रा में शामिल पालकियों, राम मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे और सनातन धर्म हॉल कमेटी के आय-व्यय को लेकर क्षेत्र के लोग सवाल उठाते रहे हैं। इस बार लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के समक्ष मामला उठाया। एसडीएम ने संबंधित कमेटियों को आय-व्यय का पूरा हिसाब तैयार कर मेला कमेटी को देने के निर्देश दिए।