फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   A cow gave birth to a two-headed calf in Nainidhar.

Sirmour News: नैनीधार में गाय ने दिया दो मुंह वाले बछड़े को जन्म

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A cow gave birth to a two-headed calf in Nainidhar.
फार्मासिस्ट कड़ी मशक्कत के बाद बचाई गाय की जान
विज्ञापन



रोनहाट (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के नैनीधार गांव में एक गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया। क्षेत्र में इस तरह का मामला पहली बार सामने आने की बात ग्रामीणों ने कही है। जन्म के बाद बछड़े को बचाया नहीं जा सका, लेकिन समय रहते उपचार मिलने से फार्मासिस्ट ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, नैनीधार निवासी अजय ठाकुर की गाय को प्रसव के दौरान करीब सात से आठ घंटे तक लगातार पीड़ा होती रही। लंबे समय तक प्रसव नहीं होने से गाय की हालत बिगड़ने लगी। इसकी सूचना मिलने पर पशु औषधालय में तैनात वेटरनरी फार्मासिस्ट चमेल ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के बाद आवश्यक उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रसव की स्थिति बेहद कठिन थी और गाय की जान बचाना भी चुनौती बन गया था। फार्मासिस्ट चमेल ठाकुर ने काफी देर तक प्रयास करते हुए आवश्यक उपचार किया और आखिरकार गाय को सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की। हालांकि, दो मुंह वाले बछड़े को बचाया नहीं जा सका। पशु मालिक अजय ठाकुर ने समय पर मौके पर पहुंचकर उपचार करने के लिए फार्मासिस्ट चमेल ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो गाय की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। ग्रामीणों ने भी फार्मासिस्ट की तत्परता और सेवाभाव की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article