Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्कूटी सवार एचआरटीसी बस से टकराया, मौत

स्कूटी सवार एचआरटीसी बस से टकराया, मौत

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। थाना सदर नाहन के तहत नाहन-चंडीगढ़ एनएच-72 पर दो सड़का के समीप शंभूवाला से नाहन की ओर आ रही एक स्कूटी संख्या एचपी18बी-6438 रविवार सुबह परिवहन निगम की बस संख्या-एचपी18बी-1163 से जा टकराई। इसके चलते स्कूटी सवार धनराज (42) पुत्र गिरधारी लाल निवासी शंभूवाला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धनराज की पत्नी दीपा देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक धनराज आईटीबीपी चंडीगढ़ में कार्यरत था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एचआरटीसी की बस दो सड़का के समीप उतराई में जैसे ही पहुंची तो सामने से तेजी से चढ़ाई चढ़ रहा एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गलत दिशा की ओर जाते हुए बस से जा टकराया। हादसे में शंभूवाला निवासी धनराज के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी के पीछे बैठी मृतक की पत्नी दीपा देवी को घायल अवस्था में नाहन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

एएसपी एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने स्कूटी सवार के खिलाफ धारा 279 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed