फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एनएच शहरी क्षेत्र से हटाए अवैध लगे होर्डिंग्स

एनएच शहरी क्षेत्र से हटाए अवैध लगे होर्डिंग्स

Thu, 19 Jun 2014 05:32 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Thu, 19 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नेशनल हाइवे-72 पावंटा-कालाअंब के धार्मिक स्थल एवं शहर में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग्स को हटा दिया गया है। नप कर्मचारियों की टीम ने सुबह से देर शाम तक अभियान चलाया। उधर, बिजली बोर्ड अधिकारियों ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। एनएच-72 के किनारे बिजली आपूर्ति लाइन पोल पर विज्ञापन होर्डिंग्स टांगे गए हैं। ऐसे संस्थानों को बोर्ड चिन्हित कर रहा है। इनके संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
देहरादून से पांवटा नाहन एनएच-72 मार्ग के विश्वकर्मा चौक, मोगीनंद, बांगरन चौक, वाई प्वाइंट, बद्रीपुर से रैनबैक्सी चौक तक अभियान चलाया गया। बिना अनुमति के सैकड़ों छोटे बड़े विज्ञापन मनमर्जी से शहरी क्षेत्र एवं एनएच के किनारे लगे बिजली और टेलीफोन के पोल पर टांगे गए थे। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर कुछ स्थान विज्ञापन के लिए वर्जित रखे हैं। ऐसे स्थलों से भी होर्डिंग व विज्ञापन बोर्ड हटवा दिए गए। वहीं, बिजली बोर्ड के दर्जनों ऊंचे पोलों पर अभी भी विज्ञापन बोर्ड टंगे है।
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के अध्यक्ष संजय सिंघल ने पुष्टि कर कहा कि शहर में विज्ञापन के लिए स्थल तय किए हैं। एनएच एवं शहरी क्षेत्र में कई स्थलों पर अवैध रूप से टंगे विज्ञापन बोर्ड टांग दिए गए थे। एनएच पर तो ऐसे स्थलों कुछ संस्थानों ने अपने विज्ञापन टंगवा दिए, जहां से हादसों का भी खतरा रहता है। इसलिए इन अवैध विज्ञापन के होर्डिंग्स व बोर्ड को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
शीघ्र नोटिस जारी होंगे : आरके धीमान
बिजली बोर्ड अधिशासी अभियंता पांवटा आरके धीमान ने कहा कि बिजली आपूर्ति के पोलों पर विज्ञापन बोर्ड व होर्डिंग्स टांगना गलत है। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता को पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है। देहरादून से पांवटा एनएच-72मार्ग किनारे बिजली पोल हैं। जिन स्थलों पर जिस संस्थान के विज्ञापन बोर्ड टंगे हैं। इनकी सूचि तैयार कर नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed