फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बस में सवार थे 61 यात्री

बस में सवार थे 61 यात्री

Wed, 18 Jun 2014 05:32 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Wed, 18 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मधारा घाट में पर्यटकों की बस दुर्घटना के घायलों का नाहन एवं ददाहू अस्पताल में निशुल्क उपाचार किया गया। सोमवार रात भर डाक्टरों की टीम ने घायलों का नाहन अस्पताल में उपचार किया। पांच बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत दे दी गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि हादसे की शिकार बस में सहारनपुर क्षेत्र के 61 लोग सवार थे। यह पर्यटक स्थल श्री रेणुकाजी के भ्रमण के लिए आए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सिरमौर, अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, एसडीएम नाहन ज्योति राणा और एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य आरंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचाव कार्यों का स्वयं मौके पर उन्होंने निरीक्षण किया। दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों के शवों को निकालने एवं उनके पोस्टमार्टम की क्षेत्रीय अस्पताल नाहन में उचित व्यवस्था अपनी देखरेख में की। उन्हाेंने प्रशासनिक, पुलिस एवं चिकित्सा अधिकारियों को राहत एवं बचाव संबंधित आवश्यक निर्देश मौके पर दिए गए। उन्हाेंने बताया कि 12 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जबकि एक शव को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्हाेंने बताया कि घायल व्यक्तियों का क्षेत्रीय अस्पताल नाहन में निशुल्क उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed